Sugarcane variety :जल भराव वाले क्षेत्र के लिए सबसे अधिक पैदावार देने वाली किस्म गन्ना किस्म:CO-98014 गन्ना किस्म की विशेषताएं

Sugarcane variety किसान साथियों नमस्कार, जैसा कि आप सबको पता है, की गन्ना एक ऐसी मर्द खेती है। जो अत्यधिक पानी, सूखा और सभी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं को सहने की शक्ति रखता है। यह एक मजबूत फसल मानी जाती है। जिसका प्राकृतिक आपदाओं का बहुत कम प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसान भाई इस फसल को अधिक मात्रा में लगाते हैं। और यह किसानों को एक अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। जिससे उनको अधिक लाभ भी होता है। गन्ने की एक ऐसी ही किस्म है- जो जल भराव वाले क्षेत्र के लिए काफी उपयुक्त मानी जाती है। गन्ने की यह किस्म CO-98014 के नाम से जानी जाती है। आगे इस किस्म की विशेषताएं जानें –

Sugarcane variety
Sugarcane variety

Sugarcane variety CO-98014 गन्ना किस्म की विशेषताएं.

CO-98014 गन्ना किस्म अपनी लंबाई के लिए जाना जाता है। इसका गन्ना 12 फीट ज्यादा लम्बा हो जाता है। इस किस्म की मोटाई थोड़ी कम होती है। इस गन्ना किस्म में किसी भी प्रकार के कोई रोग जैसे-टॉप बोरोर, पोका बोइंग और रेड रोड जैसी समस्या नहीं देखने को मिलती। इस किस्म में कल्लो का फुटाव अधिक होता हैं। जिन क्षेत्रों में पानी अधिक खड़ा रहता है, यानी जल भराव वाले क्षेत्रों में यह किस्म सबसे उपयुक्त रहती है। ऐसे क्षेत्रों में यह किस्म बहुत अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। इसकी पैड़ी अच्छी होती है। और पैड़ी का फुटाव भीअच्छा रहता है। इस किस्म की लंबाई अधिक होने के कारण इसमें गिरने की समस्या थोड़ी अधिक रहती है। इसका अगोला आखिर तक हरा रहता है। जिससे पशुओं के चारा अधिक निकलता है। इसका गन्ना ठोस होता है। जिससे बारिश या अधिक पानी का इस किस्म पर प्रभाव नहीं पड़ता

CO-98014 गन्ना किस्म बजाई समय.

Sugarcane variety गन्ने की इस किस्म की बिजाई आप अक्टूबर से लेकर फरवरी तक कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके क्षेत्र में जल भराव की समस्या रहती है। तो आप इस किस्म की बिजाई अक्टूबर,नवंबर में ही करें। जिससे जल भराव के समय इसमें अच्छी ग्रोथ हो जाये। इस किस्म की बिजाई आप हल्की जमीन में भी कर सकते हैं। यह किस्म हल्की जमीन में अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। इस किस्म की जड़ कमजोर होती है। जिससे इसकी समय पर बधाई करना ज्यादा जरूरी होता है। ताकि आपका गन्ना गिरे

CO-98014 गन्ना किस्म की पैदावार.

Sugarcane variety गन्ने की यह किस्म वैसे तो पैदावार मिट्टी के और जमीन के हिसाब से देती है। लेकिन इसकी पैदावार अन्य किस्मों जैसी ही देखने को मिलती है। अच्छी देखभाल से यह 400 से 450 कुंतल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। लेकिन इसकी खेती पर लागत कम लगती है। जिससे किसानों को अधिक लाभ होता है।

Leave a Comment