किसान कर्जमाफी योजना : 2123 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज माफ, आप भी उठाएं फायदा।

किसान कर्जमाफी योजना का फायदा लगातार किसानों को दिया जा रहा है। खास तोर किसान जो अपना लोन समय पर नहीं चुका पाए उनके कर्ज में राहत के लिए सरकार कर्जमाफी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 11.19 लाख किसानों को कर्ज में राहत मिली है। इस तरह लाखों किसानों को इस योजना के तहत लाभ मिला है और अभी भी किसानों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।

किसान कर्जमाफी योजना : 2123 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज माफ, आप भी उठाएं फायदा।
किसान कर्जमाफी योजना : 2123 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज माफ, आप भी उठाएं फायदा।

ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में हम किसान कर्जमाफी योजना के बारे में, योजना की पात्रता, योजना का फायदा कैसे मिलेगा, योजना का फायदा किसे मिलेगा आदि के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

किसानों को कितना मिला लाभ?

इस योजना के तहत किसानों को 2123 करोड़ रुपए का ब्याज लाभ अब तक मिल चुका है। योजना के तहत 11.19 लाख किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। सरकार की कर्जमाफी योजना न सिर्फ आर्थिक रूप से तंगी झेल रहे किसानों का कर्ज माफ कर रही है बल्कि किसानों को अतिरिक्त सहायता भी प्रदान कर रही है। प्रदेश भर में 5413 सहकारी संस्थाएं हैं जो किसानों को लोन दे रही है जिसमें गलत किसान भी शामिल हैं

इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश के किसानों को दिया जा रहा है। योजना के तहत मध्यप्रदेश की सहकारी समितियों के माध्यम से अन्नदाता किसानों को काफी राहत दी जा रही है। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर भी ऋण प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत डेढ़ लाख से ज्यादा किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया गया। अकेले सहकारी बैंकों ने 53 प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड ( केसीसी ) बांटे हैं। सहकारी बैंकों ने 74.11 लाख किसानों को केसीसी दिए हैं। इसके अलावा 65,810 किसानों को मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं।

किन किसानों को मिल रहा है कर्जमाफी योजना का फायदा?

कर्जमाफी योजना का लाभ मध्यप्रदेश के वैसे किसानों को दिया जा रहा है जो डिफॉल्टर हो चुके हैं। बहुत सारे ऐसे किसान होंगे जिन्हें हाल ही किसान क्रेडिट कार्ड दिया गया होगा लेकिन वह अपना ईएमआई समय से चुका रहे होंगे। उन्हें ब्याज में छूट मिलेगा। और उन्हें सिर्फ 4% ब्याज राशि का भुगतान करना होगा। और उनका क्रेडिट स्कोर भी बेहतर होगा।

कैसे मिलेगा लाभ?

अगर आप कर्जमाफी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको अपने बैंक शाखा में संपर्क करना होगा। किन-किन किसानों का कर्ज माफ हुआ इसकी सूची देखने के लिए आप मध्यप्रदेश किसान कर्ज माफी लिस्ट चैक कर सकते हैं

सबसे पहले मध्यप्रदेश कृषि अथवा किसान कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
मेन्यू बार पर क्लीक करें।
नया टैब खुले तो वहां आपको किसान कर्जमाफी लिस्ट 2023 पर क्लीक करें।
नया पेज खुलने पर जो आवश्यक जानकारी मांगी जा रही हो उसे भरें।
आगे बढ़ने पर किसान कर्ज माफी लिस्ट पीडीएफ प्रति में आपको प्राप्त हो जाएंगी।
उसमे आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment